'Sikandar' के सेट पर Rashmika Mandanna की बिगड़ गई थी तबीयत, Salman Khan ने अपनी हीरोइन का ऐसे रखा था ख्याल

Rashmika Mandanna Fell ill on Sikandar Set: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बताया कि जब 'सिकंदर' के सेट पर उनकी तबियत खराब हुई तो सलमान खान ने उनका ध्यान रखा था और उन्हें स्पेशल फील कराया था।

Rashmika Mandanna Fell ill on Sikandar Set: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं। फिल्म दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद सभी लोगों को रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का इंतजार है, जिसमें उन्हें सलमान खान के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। रश्मिका मंदाना ने बताया कि 'सिकंदर' के जब वो 'सिकंदर' के सेट पर बिमार पड़ी थी तो कैसे सलमान खान ने उनका ख्याल रखा था।

Rashmika Mandanna Fell ill on Sikandar Set

इंडिया टुडे से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ काम करना एक्ट्रेस के लिए सपने के सच होने जैसा है। रश्मिका ने यह भी कहा कि जब शूटिंग सेट पर उनकी तबियत खराब हुई थी तो सलमान खान ने उनका ख्याल रखा था। उन्होंने क्रू को मेरे लिए गर्म पानी और अच्छा खाना लाने को कहा था। रश्मिका मंदाना ने आगे कहा कि सलमान खान ने बहुत ध्यान रखते हैं और आपको स्पेशल फील कराते हैं। सलमान खान इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। वो बहुत हम्बल और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

End of Feed