THAMA: पैर की चोट के बाद रश्मिका मंदाना ने शुरू की 'थामा' की शूटिंग, आयुष्मान खुराना संग दिल्ली में है एक्ट्रेस

THAMA Shooting Resume: रश्मिका मंदाना-आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा की शूटिंग दोबारा से शुरू हो गई है। डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद थामा की टीम जोर-शोर से फिल्म पर काम कर रही है। दिल्ली के बाद टीम ऊटी जाएगी जहां पर कुछ हॉरर सीन्स शूट होंगे। यहां पढ़ें सारी जानकारी

THAMA Shooting Resume: रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) और आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म 'थामा'( Thama) का शूट फिर से शुरू हो गया है। करीब डेढ़ महीने पहले एक्ट्रेस रश्मिका के पैर में चोट लग गई थी जिस वजह से फिल्म की शूटिंग रोकी गई थी। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि स्टार्स की जोड़ी दिल्ली में शूट कर रही है। देरी की भरपाई करने के लिए थामा की पुरी टीम जोर-शोर से काम कर रही है। दिल्ली शूट पूरा करने के बाद टीम ऊटी के लिए निकलेगी। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

THAMA Shooting Resume

फिल्म निर्माता अमर कौशिक( Amar Kaushik) की अपकमिंग वैम्पायर कॉमेडी फिल्म थामा की शूटिंग करीब डेढ़ महीने बाद शुरू हो गई है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) के पैर में चोट लग गई थी जिसकी वजह से शूटिंग रोकी गई थी, हालांकि थामा की टीम का प्लान था कि जनवरी में आधी शूटिंग पुरी कर ली जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब इसकी भरपाई करने के लिए कलाकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और शूटिंग पर लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और परेश रावल फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग पुरी करेंगे। अप्रैल तक फिल्म की पुरी शूटिंग करने का प्लान बनाया जा रहा है।

End of Feed