बॉलीवुड

Rashmika Mandanna ने अफेयर की खबरों के बीच Vijay संग दिये पोज, फोटोज देख फैंस के बीच मची हलचल

Rashmika Mandanna Pose With Vijay Deverakonda: दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा एक बार फिर साथ दिखाई दिये। दोनों साथ में पोज देते नजर आए, साथ ही उन्होंने फैंस को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं। उनकी फोटोज देख फैंस के बीच हलचल मच गई है।

Image

5 साल बाद फिर साथ आए रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा

Rashmika Mandanna Pose With Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार विजय देवराकोंडा से रश्मिका (Rashmika Mandanna) संग अफेयर के बारे में सवाल भी किया गया, हालांकि इस बात पर उन्होंने कभी कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ पोज देते दिखाई दिये। उनकी फोटोज वायरल होते ही फैंस के बीच भी हलचल मच गई।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) ने साथ आकर फैंस को भी स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्हें साथ देखकर जहां कुछ लोग अपकमिंग मूवी के कयास लगाने लगे तो वहीं कुछ ने उनके अफेयर को लेकर कमेंट किया। लेकिन बता दें कि असल में रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा 'गीता गोविंदम' के पांच साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे। इस जश्न में ही दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिये।

रश्मिका ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की आप लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं और 'गीता गोविंदम' के पांच साल पूरे होने की भी बधाइयां। ढेर सारे प्यार के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।" रश्मिका मंदाना की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कई सालों बाद आप लोग साथ आए।" वहीं दूसरे यूजर ने रश्मिका की तस्वीरों पर चुटकी लेते हुए लिखा, "आखिर आपने अपना रिलेशनशिप सार्वजनिक कर ही दिया।" एक यूजर ने उन्हें कमेंट कर शादी करने की भी सलाह दी और लिखा, "यार आप दोनों शादी कर लो।"

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article