Animal New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'एनिमल' (Animal) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही ये भी चर्चा में बनी हुई है। फैन्स फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में फैन्स की बेताबी को दोगुना करने के लिए 'एनिमल' का एक नया पोस्टर जारी किया है। रश्मिका मंदाना ने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म 'एनिमल' का नया गाना 'हुआ में' (Hua Mein) कल यानी 11 अक्टूबर के दिन रिलीज होगा। फिल्म के नए पोस्टर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज देख फैन्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। दोनों को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा, 'एनिमल से हुआ में गाना कल रिलीज होगा। इस गाने को मैं सभी वर्जन में पसंद करती हूं।' पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने जब 'एनिमल' का टीजर जारी किया था, तब फैन्स बॉबी देओल की एंट्री को देख झूम उठे थे। फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई देंगे।
