बॉलीवुड

आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने नाटू- नाटू पर लगाई आग, नॉर्थ- साउथ की केमिस्ट्री देख हो जाएगा प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2023, 11:45 AM IST

Alia Bhatt and Rashmika Mandanna Dance Video: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इवेंट में आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने नाटू- नाटू पर जमकर डांस किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Alia Bhatt and Rashmika Mandanna Dance Video: नीता अंबानी ने कल नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र को लॉन्च किया है। इस उद्धाटन समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। इस इवेंट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई स्टार्स नजर आए। सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

नीता अंबानी के इवेंट में आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने नाटू- नाटू पर परफॉर्म किया। दोनों को साथ में डांस करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। आलिया और रश्मिका ने नाटू- नाटू का हुक स्टेप किया।

रश्मिका और आलिया ने किया नाटू- नाटू पर डांस

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना थाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। आलिया स्टेज पर अपने हील्स खोलती हैं और रश्मिका के साथ जमकर थिरकती है। वीडियो पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, साउथ और नॉर्थ ने आग लगा दी। दूसरे यूजर ने लिखा, आज के शाम की स्टार्स। तीसरे यूजर ने लिखा, रश्मिका और आलिया को साथ काम करना चाहिए।

फिल्म आरआरआर के गाने नाटू- नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस गाने के जीतने पर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। इस गाने के हुक स्टेप ने अपनी धूम मचाई हुई है। आरआरआर को एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट जल्द अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करने वाली है। एक्ट्रेस जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article