अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में 12 जुलाई को बंध गए हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग आए। मुकेश अंबानी ने अनंत की शादी पर कई हजार करोड़ रुपये खर्च किए और शादी को शानदार तरीके से किया। वही रजनीकांत से लेकर जॉन सीना ने भी डांस किया। वही रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने वहां के लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन अब ये वायरल वीडियो देखकर फैंस एक्टर से नाराज हो रहे हैं और अपनी प्रेग्रेंट पत्नी को छोड़कर बारात में डांस करने की बात कह रहे हैं।
प्रेग्रेंट पत्नी का ध्यान दो
रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी की शादी में चार चांद लगा दिए। एक्टर डीजे चेतस के साथ एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग एक्टर को ट्रोल भी कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये बंदा उसके रिसेप्शन तक नॉन स्टॉप नाच सकता है। वही दूसरे ने लिखा- रणवीर ने दीपिका को बोला होगा तुम अंदर जाओ मैं आता हूं। तीसरे ने कहा-प्रेग्रेंट पत्नी का ध्यान दो। चौथे ने कहा- पत्नी प्रेग्रेंट है ना।
होने वाली मां और ये खूबसूरती
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में होने वाली मां दीपिका पादुकोण लाल रंग की अनारकली में खूबसूरत लग रही थी। दीपिका ने अपने लुक को सिन्दूर और जूड़े से पूरा किया। फैंस ने दीपिका को देखकर प्यारे कमेंट्स भी किए। एक ने लिखा- होने वाली मां और ये खूबसूरती। फैंस को दीपिका का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
कब होगा दीपिका पादुकोण का बेबी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी, और अब 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब फैंस इस पल के लिए बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
