प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, लंदन के लिए रवाना हुआ कपल

Deepika Padukone With Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस साल मां बनने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर यह कपल ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिया। इस दौरान रणवीर को पत्नी दीपिका का ख्याल रखते हुए भी देखा गया।

Deepika Padukone With Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीती रात मुंबई में हुए अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ग्रैंड इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण को ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। फैन्स ने दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ की। 'कल्कि 2898 एडी' का इवेंट अटेंड करने के बाद अब दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ देखा ऑल ब्लैक लुक में देखा गया।

Deepika Padukone and Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 जून को सुबह-सुबह लंदन के लिए रवाना हुए हैं। दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वीडियो में रणवीर को दीपिका के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए देखा गया और वो अपनी पत्नी का ख्याल रखते नजर आए। इसके बाद कपल को हाथों में डालकर वॉक करते हुए। कपल का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed