बॉलीवुड

प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, लंदन के लिए रवाना हुआ कपल

Deepika Padukone With Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस साल मां बनने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर यह कपल ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिया। इस दौरान रणवीर को पत्नी दीपिका का ख्याल रखते हुए भी देखा गया।

Image

Deepika Padukone and Ranveer Singh

Deepika Padukone With Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीती रात मुंबई में हुए अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ग्रैंड इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण को ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। फैन्स ने दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ की। 'कल्कि 2898 एडी' का इवेंट अटेंड करने के बाद अब दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ देखा ऑल ब्लैक लुक में देखा गया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 जून को सुबह-सुबह लंदन के लिए रवाना हुए हैं। दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वीडियो में रणवीर को दीपिका के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए देखा गया और वो अपनी पत्नी का ख्याल रखते नजर आए। इसके बाद कपल को हाथों में डालकर वॉक करते हुए। कपल का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। नाग आश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी सहित कई एक्टर्स को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण के पास रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी है।

दूसरी ओर रणवीर सिंह ने को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं और करण जौहर ने फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह को कियारा आडवाणी संग लीड रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article