Ranveer Singh Praise Saiyaara: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' को देखने के बाद हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म की कहानी और इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लगभग 45 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सैयारा' ने तीन दिनों में 80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आलिया भट्ट से लेकर महेश बाबू सहित कई सेलेब्स ने 'सैयारा' की तारीफ की है। ऐसे में अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। रणवीर सिंह ने भी 'सैयारा' देख अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'सैयारा' को पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'सैयारा दिल छू लेने वाली फिल्म है। मोहित सूरी को शुभकामनाएं। वाईआरएफ के मेरे प्यारे दोस्तों - अक्षय, सुमना और शानू को इस मूवी के लिए बहुत-बहुत बधाई। अहान और अनीत तुम दोनों बहुत स्पेशल थे। एक शानदार शुरुआत! ईश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे और फिल्मों में तुम्हारा स्वागत है।'

Ranveer Singh Praise Saiyaara.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का टीजर मेकर्स ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर शेयर किया था, जो लोगों को काफी पसंद भी आया। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह को सारा अर्जुन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।
