बॉलीवुड

Aditya Dhar की 'Dhurandhar' के लिए Ranveer Singh ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Ranveer Singh's Dhurandhar Start From THIS Date: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकरी सामने आ रही है उसके मुताबिक आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनने रही फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। जानिए किस दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Image

Ranveer Singh-Aditya Dhar

Ranveer Singh's Dhurandhar Start From THIS Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह के साथ एक धांसू एक्शन मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए हाथ मिलाया है। निर्माताओं ने फिल्म की कास्टिंग पूरी कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म पहली बार है जब रणवीर सिंह इन एक्टर्स के साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस महीने से फिल्म की शूटिंग को शुरू करेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन-पैक्ड थ्रिलर को इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसीज के वर्ल्ड में सेट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 25 जुलाई से शुरू होने की पूरी उम्मीद है। फिल्म का पहला शेड्यूल थाईलैंड में किया जाएगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार यह भारतीय खुफिया एजेंसियों के गोल्डन एरा के दौरान सेट की गई फिल्म होगी, जो रॉ की शुरुआत कैसी हुई वो दिखाया जाएगा। कथित तौर पर फिल्म की स्टोरी 'रॉ' के इतिहास की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'धुरंधर' के अलावा अभिनेता एक पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पहली बार कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article