बॉलीवुड

Ranveer Singh ने Virat Kohli के संन्यास पर लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- अविश्वसनीय करियर को खत्म करने का क्या तरीका है

रणवीर सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। एक्टर ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखा। एक्टर ने विराट कोहली के संन्यास पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने अपने पोस्ट में विराट समेत पूरी टीम को टी20 वर्ल्डकप जीतने की बधाई दी। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया है।

Image

Ranveer Singh, Virat Kohli (credit Pic: Instagram)

इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप (ICC T20 World Cup) मैच जीत लिया। 17 सालों बाद इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता है। टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस खबर ने उनके प्रशंसको का दिल तोड़ दिया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

रणवीर ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए खिलाड़ियों के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, किंग ने एंकर को गिरा दिया। अविश्वसनीय करियर को खत्म करने का ये क्या तरीका है। इसके अलावा उन्होंने अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या और बाकी खिलाड़ियों को बधाई दी।

रणवीर ने टीम इंडिया के लिए लिखा भावुक पोस्ट

ranveer post

ranveer post

एक्टर ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी स्पेशल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, जीतने का ये कैसा तरीका है। सभी कुछ हार गए थे और फिर लड़ाई वापस। उन्होंने राहुल द्रविड़ को अपने पोस्ट के जरिए सम्मान दिया। एक्टर के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर के अलावा अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत तमाम सितारों ने बधाई दी है। आपको बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 177 रन बनाए थे। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम 169 रनों पर सिमट गई। भारत ने 7 रनों से जीत हासिल की। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स की भावनाएं उमड़ पड़ीं। रोहित शर्मा काफी इमोशनल हो गए।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article