धुरंधर हिट होते ही Ranveer Singh ने डॉन 3 को मारी थी लात? सामने आया सच

Don 3 Controversy: कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह ने धुरंधर हिट होने की वजह से डॉन 3 छोड़ दी। इस बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है।

Don 3 Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। डॉन 3 को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। बीते दिनों फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE ) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था। हालांकि अब FWICE ने ये फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि ये सारा विवाद रणवीर सिंह के डॉन 3 से आउट होने की वजह से शुरू हुआ था। कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि रणवीर सिंह ने धुरंधर (Dhurandhar) हिट होने की वजह से ये मूवी छोड़ दी। हालांकि रणवीर ने ऐसा नहीं किया था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-Ranveer Singh के लीगल एक्शन से डर गया FWICE? वापस लिया नॉन-कोऑपरेशन)

Ranveer Singh quit don 3

रणवीर सिंह ने कही थी ये बात (pic credit-netflix)

रणवीर सिंह ने कही थी ये बात

रणवीर सिंह ने कही थी ये बात

रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के दौरान निर्माता रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह से एक सीधा सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि अगर उनकी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं होती, तो क्या वह फिर भी 'डॉन 3' छोड़ते? बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने इस सवाल का जवाब 'नहीं' में दिया। यह बातचीत उस समय हुई जब रणवीर ने फिल्म की स्क्रिप्ट, बजट, क्रिएटिव फैसलों और अपनी फीस को लेकर कुछ बातें सामने रखी थी।

End of Feed