Ranveer stuck in crowd: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का ये वीडियो मुंबई शहर का बताया जा रहा है। खबर के अनुसार रणवीर सिंह अपनी कार में बैठने के लिए जा रहे थे तभी फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। फैंस इतनी ज्यादा तादाद में थे कि रणवीर सिंह का वहां से निकलना मुश्किल हो गया था। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन फिर भी वो सफलता ना पा सकी। इसके बाद रणवीर सिंह ने फैंस को काबू करने के लिए उनके साथ फोटो खिंचवाए और उनके साथ हाथ मिलाए। आप रणवीर सिंह का ये वीडियो नीचे देख सकते हैं:
पिछले कुछ समय से नहीं चली हैं रणवीर सिंह की फिल्में
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्में पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं, जिस कारण ऐसा माना जा रहा था कि उनका स्टारडम खत्म हो गया है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो से साफ है कि रणवीर सिंह की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उन्हें बस एक हिट मूवी की जरूरत है, जिसके बाद वो फिर से इंडस्ट्री के उभरते हुए स्टार्स में गिने जाने लगेंगे।
रणवीर सिंह ने कभी भी नहीं तोड़ा फैंस संग रिश्ता
भले ही रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार न कर पा रही हो लेकिन फिर भी उन्होंने कभी भी फैंस के साथ रिश्ता नहीं तोड़ा। वो जब भी मीडिया में आए, उन्होंने मिलनसार व्यवहार बनाए रखा। फैंस को रणवीर सिंह का यही अंदाज काफी पसंद है, जिस कारण आज भी उनके करोड़ों फैंस हैं।
