Don 3 के विवादों के बीच Ranveer Singh ने फरहान अख्तर की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, फिर साथ काम करने का किया वादा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 31, 2026, 09:46 AM IST

Farhan Akhtar-Ranveer Singh Don 3 Controversy: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म डॉन 3 के विवादों के बीच फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) संग दोबारा काम करने की इच्छा जताई है।

Farhan Akhtar-Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म डॉन (Don 3) को लेकर विवादों में बने हुए है। जब से रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 से अपने हाथ पीछे खींचे है तब से एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इन सब के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि रणवीर सिंह ने एक बार फिर फरहान अख्तर से संग काम करने का ऑफर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: FWICE के बैन के बाद Ranveer Singh ने शेयर की पहली तस्वीर, विवादों के बीच हुई वायरल)

Farhan Akhtar-Ranveer Singh Don 3 Controversy

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के विवाद में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

फरहान अख्तर संग काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से फिल्म डॉन 3 की वजह से सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर संग काम करने ऑफर दिया है। ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने फरहान से बात की और कहा कि वो आगे चलकर किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल फरहान और उनकी बहन जोया अख्तर का उनके साथ काम करने का कोई प्लान नहीं है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि रणवीर ने एक फिल्म करने का ऑफर दिया था, जिसे फरहान और रणवीर मिलकर चुनते। उन्होंने ये भी कहा कि रणवीर ने जोया अख्तर के साथ भी काम करने की इच्छा जताई थी, लेकिन न तो जोया और न ही फरहान अख्तर रणवीर के साथ दोबारा काम करना चाहते है।' (ये भी पढ़ें: 'कांतारा' विवाद में Ranveer Singh पर गिरी कानूनी गाज, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर दर्ज हुई FIR)

End of Feed