Dhurandhar OTT Rights: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन इन सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है। यही वजह है कि लोग सिनेमाघरों की तरफ खींचे चले आ रहे हैं। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
ओटीटी डील से छापे इतने करोड़
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब पसंद किया है। आदित्य धर के डायरेक्शन वाली इस स्पाई थ्रिलर की तारीफ में बॉलीवुड के कई सितारे भी जुड़ गए हैं। अभी तक मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट नहीं बताई, लेकिन फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्ट्स के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को 130 करोड़ रुपये में बिके हैं यानी हर पार्ट के करीब 65 करोड़। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म धुरंधर 30 जनवरी को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धुरंधर पार्ट 2 का है इंतजार
बताते चलें कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे दिन 26 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। चार दिनों में रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर का कुल कलेक्शन 126 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। बता दें कि धुरंधर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। धुरंधर 2 साल 2026 में 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने लाइमलाइट लूट ली है। विलेन के रोल में वो सुपरहिट साबित हो गए हैं।
