Ranveer Singh film Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। रणवीर की इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया। अब सभी लोगों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, ऐसे में सभी लोग मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- dhurandhar 2 film
'धुरंधर 2' के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की धमाकेदार सफलता के बाद अब मेकर्स 'धुरंधर 2' का ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में, लगभग 5 मार्च को रिलीज होगा। यह ट्रेलर ईद रिलीज के लिए परफेक्ट टाइमिंग पर आएगा और फिल्म को भारी हाइप देगा। सूत्रों के अनुसार 'धुरंधर 2' पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी, भव्य और इंटेंस होगी। एक्शन, इमोशंस और वर्ल्ड-बिल्डिंग में हर लेवल पर स्केल बढ़ाया गया है। ट्रेलर में नई लोकेशंस और अनएक्सप्लोर्ड इलाकों की झलकियां देखने मिलेंगी। सबसे ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर है।
टॉक्सिक और धुरंधर 2 में होगी भिड़ंत
सूत्र ने बताया कि रणवीर लियारी के किंग के रोल में इतने फीयर्स और पावरफुल लग रहे हैं कि ट्रेलर का हाइलाइट वही बनने वाला है। ट्रेलर को बहुत सोच-समझकर काटा गया है ताकि ज्यादा खुलासा न हो, लेकिन दर्शकों को मजबूत झटका दे। इंडस्ट्री में शुरुआती रिएक्शन कमाल के आ रहे हैं। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। ऐसे में धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा। आज ही टॉक्सिक का टीजर सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक में लोग किसे ज्यादा प्यार देते हैं।
