Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम से हटाई Deepika संग शादी की तस्वीरें, फैंस को सताई रिश्ते की चिंता

Ranveer Singh Deletes Marriage Pics: फैंस ने जैसे ही रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली तो वहाँ से उनकी और दीपिका की शादी की तस्वीरें गायब दिखी। ये तस्वीरें हटाई गई हैं या डिलीट की हैं इसका कोई अनुमान नहीं है।

Ranveer Singh Deletes Marriage Pics: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) हाल ही में चर्चा में बने हुए हैं। आज सुबह-सुबह खबर सामने आई थी कि दीपिका पति रणवीर के साथ बेबीमून एन्जॉय कर रही है । वहीं अब एक और खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया है, खबर यह है कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया और इसका क्या कारण है?

Ranveer Singh Deletes Marriage Pics

फैंस ने जैसे ही रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली तो वहाँ से उनकी और दीपिका की शादी की तस्वीरें गायब दिखी। ये तस्वीरें हटाई गई हैं या डिलीट की हैं इसका कोई अनुमान नहीं है। पांच वर्षों के बाद शादी की तस्वीरें अब उनके इंस्टाग्राम ग्रिड का हिस्सा नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीरें उसने हटाई हैं या आर्काइव की हैं। वर्तमान में, रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 133 पोस्ट हैं, जिसमें पहली पोस्ट जनवरी 2023 की है, जब वह एक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड का प्रचार कर रहे थे। इस बीच दीपिका ने इन तस्वीरों को अपने ग्रिड पर बरकरार रखा है। रणवीर की टाइमलाइन पर अभी भी दीपिका के साथ की अन्य हालिया तस्वीरें मौजूद हैं। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, यह बात हर जगह आग की तरह फैल रही है। इसके पीछे की वजह तो अब खुद रणवीर सिंह ही बता सकते हैं।

End of Feed