बॉलीवुड

Don 3: पोस्टपोन नहीं हुई रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी की फिल्म, टीम बोली- 'सब समय पर ही है..'

Don 3 is not Postponed or Shelved: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर पहले खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म पोस्टपोन हो गई हैं। हालांकि फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल मूवी डॉन 3 की टीम ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म पोस्टपोन नहीं हुई है।

Image

Ranveer Singhs Don 3 is not postponed

Don 3 is not Postponed or Shelved: फरहान अख्यर नेडॉन (2006) और डॉन 2 (2011) को डायरेक्ट करने के बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट को भी बनाने का मन बना लिया है। इस मोस्ट अवेटेड मूवी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद फिल्म के बंद होने और पोस्टपोन होने की अफवाहें भी बीते काफी समय से सामने आ रही हैं। हालांकि अब मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर साफ किया कि फिल्म का 'शेड्यूल अपनी जगह पर' है और इसे न तो पोस्टपोन किया गया है और न ही बंद किया गया है। यहां इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

पोस्टपोन या बंद नहीं हुआ डॉन 3

रणवीर सिंह के लिए डॉन 3 एक बड़ी चैलेंजिंग मूवी होने वाली है। खुद रणवीर भी इस फिल्म को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन फिल्म को आगे बढ़ाने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फरहान अख्तर जल्द ही डॉन 3 को फ्लोर पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।

हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया, जिसके बाद ये अफवाहें सामने आने लगीं कि डॉन 3 कहीं पोस्टपोन तो नहीं हो गई है। अब आधिकारिक बयान में पता चला कि 'मेकर्स और रणवीर सिंह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि डॉन 3 का शेड्यूल बदला नहीं जाएगा। पोस्टपोन की ऐसी कोई भी खबर सच नहीं है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article