बॉलीवुड

मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर Deepika Padukone और Ranveer Singh हाथों में हाथ डाले आए नजर, लोगों ने कहा 'सो ब्यूटीफुल...'

Ranveer-Deepika At Mumbai Private Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोक्रप्रिय जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को हाल ही में एक इवेंट अटेंड करने के बाद हाथों में हाथ डाले मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों की जोड़ी देख फैन्स तारीफ कर रहे हैं।

Image

Ranveer Singh and Deepika Padukone

Ranveer Singh-Deepika Padukone At Mumbai Private Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार की रात इस जोड़ी को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका एक इवेंट अटेंड करने के बाद साथ में मुंबई लौटे हैं। वीडियो में दोनों को साथ में खुश देखने के बाद अब फैन्स भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़े हुए देखा गया।

वीडियो में दीपिका पादुकोण सफेद रंग के एम्ब्रोइडरी वाले सलवार सूट में नजर आईं, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया है। दूसरी ओर रणवीर सिंह नए स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ दिए। उन्हें काले कुर्ता और पायजामा में देखा गया था, जिसे उन्होंने एक मैचिंग शॉल के साथ पेयर किया। दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों को रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। शादी के बाद फिल्म '83' के साथ यह रणवीर-दीपिका की दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्हें ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' भी है। रणवीर सिंह भी जल्द ही फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की 'बैजूबावरा' में भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article