Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका, रणवीर का हाथ थामने से इनकार कर देती हैं और दोनों के हाव-भाव देख कर ऐसा लगता है मानो उनके बीच कुछ अनबन चल रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस हो रही है कि क्या दोनों की शादी में कुछ सही नहीं चल रहा है? क्या दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं? हालांकि इन सभी सवालों का जवाब अब फैंस को मिल गया है। हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं।
Ranveer Singh and Deepika Padukone
इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का फेमस डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जिसपर रिएक्ट करते हुए रणवीर सिंह एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
रणवीर ने किया दीपिका से फ्लर्ट
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक स्पोर्ट्स इवेंट का है। जिसमें अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी पहली फिल्म का फेमस डायलॉग बोलती हैं, 'अगर हम किसी चीज को शिद्दत से चाहें तो पूरी कायनात हमें उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है।' जिसपर रिेएक्ट करते हुए रणवीर सिंह बोलते हैं, 'मुझसे पूछो इसकी गारंटी दे सकता हूं मैं।'
@RanveerOfficial & @deepikapadukone being flirty at the Indian Sports Honors awards 🥰🧿#RanveerSingh #Deepveer… t.co/XLo4TcOHho
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो पर अब कई फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है, एक यूजर ने लिखा, 'अब हेटर्स अपनी तलाक वाली बातें लेकर नहीं आएंगे।' बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अनबन को लेकर बीते काफी दिनों से खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
