Ranveer Singh की 'Dhurandhar' होगी रियल स्टोरी पर बेस्ड, इस प्रोडक्शन हाउस ने संभाली कमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2024, 05:41 PM IST

Ranveer Singh Dhurandhar New Update: आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को इस प्रोडक्शन हाउस का समर्थन मिल गया है।

Ranveer Singh Dhurandhar New Update: बॉलीवुड के जाने-माने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का नाम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) से जुड़ रहा है। अभी हाल ही में फिल्म के शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया था। अब फिल्म के प्रोडक्शन पार्टनर से जुड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को इस प्रोडक्शन हाउस का साथ मिला है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर।

Ranveer Singh Dhurandhar New Update

Instagram

रणवीर सिंह की फिल्म को मिला इस प्रोडक्शन हाउस का साथ

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के बाद अब प्रोडक्शन हाउस से भी पर्दा उठ गया है। पिंकविला की रिपोर्ट से अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को जियो स्टूडियो का साथ मिल गया है। फिल्म की प्रोडक्शन हाउस की तलाश अब खत्म हो गई। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

End of Feed