Mardaani 3: शेरनी बनकर फिर से दहाड़ेंगी Rani Mukerji, 2026 में हिलेंगे सिनेमाघर

Rani Mukerji's Mardaani 3: 13 दिसंबर का दिन 90 के दशक की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के फैन्स के लिए बेहद खास है। यश राज फिल्म्स ने हाल ही में रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' की बड़ी घोषणा कर दी है। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Rani Mukerji's Mardaani 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के फैन्स के एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। 'मर्दानी 3' (Rani Mukerji's Mardaani 3 Announcement) को घोषणा के बाद से ही रानी मुखर्जी के फैन्स बेहद खुश हैं। फैन्स ने इस मूवी के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। निर्माताओं ने 'मर्दानी 3' की घोषणा बड़ी घोषणा करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी।

Rani Mukerji Starrer Mardaani 3

यश राज फिल्म्स ने अपने X पर रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' की घोषणा करते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म हो गया है! रानी मुखर्जी फिल्म 'मर्दानी 3' में एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी।' फैन्स रानी मुखर्जी को निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed