बॉलीवुड

सालों बाद आमिर खान संग नजर आईं रानी मुखर्जी, Ira-Nupur Shikhare को दिया आशीर्वाद

Ira Khan Share Aamir Khan Unseen Photos: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अभी हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट और रानी मुखर्जी की कुछ फोटोज शोयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Image

instagram

Ira Khan Share Aamir Khan Unseen Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) अभी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। आमिर खान के इस शो से एक के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हुए। आमिर खान के इन वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच अब आमिर खान की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे उनकी बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आमिर खान इन तस्वीरों में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस के संग नजर आ रहे हैं। आमिर खान की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

रानी मुखर्जी संग नजर आए आमिर खान

आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आमिर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर खान और रानी मुखर्जी को साथ देखने के फैंस गदगद हो उठे। आपको बता दें आमिर खान और रानी मुखर्जी को काफी लंबे समय के बाद एक साथ देखा गया है। आमिर खान और रानी मुखर्जी की इन तस्वीरों को मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आयरा खान द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

इन फिल्मों में आमिर खान-रानी मुखर्जी ने संग में किया काम

आमिर खान और रानी मुखर्जी कई फिल्मों में साथ में अपनी एक्टिंग के धमाल मचा चुके हैं। आमिर खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी फिल्म 'गुलाम', 'तलाश' समेत कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। आमिर खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article