बॉलीवुड

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद डायरेक्टर की गद्दी संभालेगी रानी मुखर्जी!! एक्ट्रेस ने बताया क्या है आगे का प्लान

Rani Mukerji Will Direct Movie: 90s के दिलों की धड़कन रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मर्दानी 3 लेकर आ रही हैं। इस फिल्म के साथ-साथ रानी किसी मूवी को डायरेक्ट भी करना चाहती हैं या नहीं, इस सवाल पर एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया। आइए बताते हैं रानी का क्या प्लान है।

Image

Rani Mukerji Will Direct Movie

Rani Mukerji Will Direct Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इस समय दुर्गा पूजा में व्यस्त है। इससे पहले उनकी खुशी सांतवें आसमान पर थी, क्योंकि उन्होंने अपने सालों के करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीता था। नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद रानी मुखर्जी फिर से चर्चा में आ गई है। अब बात है उनके आगे के करियर की। फैंस ने उन्हें फिल्मों में तो खूब देख लिया, अब लोग उन्हें फिल्म बनाते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस खुद क्या चाहती है, इस सवाल का जवाब उन्होंने दिया। रानी मुखर्जी ने बताया कि उनके आगे का क्या प्लान है सिर्फ एक्टिंग या डायरेक्शन, वह क्या करने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी के फिल्म डायरेक्टर करने के बारे में पूछा गया। रानी ने एएनआई को बताया , "सभी अभिनेताओं के पास यह अनुभव होता है। जो लोग लगातार सीखते रहते हैं... मुझे हमेशा लगता है कि एक अभिनेत्री के रूप में, चाहे मैं इंडस्ट्री में कितने भी साल बिता लूँ, मैं हमेशा सिनेमा की एक छात्रा रहूँगी। मैं हर फिल्म, हर निर्देशक, हर फोटोग्राफर, हर व्यक्ति से हमेशा सीखती रहूँगी क्योंकि यही मेरा काम है। जब मैं फिल्म के सेट पर नहीं होती, जब मैं छुट्टियों पर होती हूँ या यात्रा पर होती हूँ, तब भी मैं हमेशा लोगों को देखती रहती हूँ। कभी-कभी, मैं किसी को देखकर कहती हूँ, 'ठीक है, मैं इस किरदार को अपनी फिल्म में इस्तेमाल करना चाहती हूँ। सकता है कि यह किसी के चलने का तरीका हो या किसी के बात करने का तरीका हो। हो सकता है कि यह कोई ऐसा व्यवहार हो जो मुझे पसंद हो और जिसे मैं इस किरदार में अपनाऊँ। एक अभिनेत्री के रूप में, मुझे यह किरदार पसंद है।"

उन्होंने आगे कहा, "हर चीज़ का एक समय होता है। मैं हमेशा कहती हूँ, इस पेशे में, कभी ना मत कहो। आप कभी भी ना नहीं बोल सकते।" फ़िलहाल, उनके लिए ऐसा कुछ तय नहीं है, अभी नहीं। मुझे लगता है कि मैं जिस तरह की इंसान हूँ, मुझे पता चल जाएगा कि मैं निर्देशन के लिए कब तैयार हूँ या वह समय कब आएगा। अभी, मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। मैं एक एक्टर होने से बहुत खुश हूँ।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article