बॉलीवुड

Ranger: अजय देवगन के साथ ऊटी में तमन्ना भाटिया ने शुरू की शूटिंग, ऑनस्क्रीन धमाल मचाएगी जोड़ी

Tamannaah-Ajay Start Shoot for Ranger: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपनी आने वाली फिल्म 'रेंजर' की शूटिंग शुरू कर दी है। जगन शक्ति के निर्देशन में बनने जा रही तमन्ना भाटिया और अजय देवगन की यह फिल्म ऊटी में फिल्माई जा रही है।

Image

Tamannaah Bhatia Start Shoot with Ajay Devgn

Tamannaah Bhatia Start Shoot with Ajay Devgn for Ranger: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के हाथों में इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक फिल्म 'रेंजर' भी है, जिसकी घोषणा मेकर्स ने कुछ महीनों पहले ही की थी। 'रेंजर' मूवी में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ साउथ से बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को अहम भूमिका में देखा जाएगा। मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने फिल्म 'रेंजर' (Ranger) की शूटिंग को शुरू कर दिया है। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और अजय देवगन फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए लोकेशन पर पहुंच हुक्के हैं।

अजय देवगन-तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रेंजर' की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया फिल्म 'रेंजर' की शूटिंग शुरू करने के लिए ऊटी पहुंच गई हैं। उनकी फिल्म अब फ्लोर पर जा चुकी है। लेटेस्ट शेड्यूल के मुताबिक इस मूवी के कई इंटेंस और इमोशनल सीन्स को फिल्माया जा रहा है। तमन्ना भाटिया के साथ अजय देवगन भी मौजूद हैं। लोगों को लग रहा है कि तमन्ना भाटिया और अजय देवगन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब धमाल मचाने वाली है।

अजय देवगन और तमन्ना भाटिया को फिल्म 'रेंजर' से पहले साजिद खान की 'हिम्मतवाला' में देखा गया था, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। इसके बाद अब अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में भी तमन्ना भाटिया को डांस नंबर करते हुए देखा जाएगा। अब 'रेंजर' में यह जोड़ी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं, जिन्हें 'मिशन मंगल' डायरेक्ट करने के लिए जाना-जाता है। वैसे आप फिल्म 'रेंजर' के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article