बॉलीवुड

रणबीर की 'रामायण' के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने रावण पर दिया विवादित बयान, कहा- वो प्‍यार में थे...

नितेश तिवारी की 'रामायण' चर्चा में है और इस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाने वाले हैं और साउथ एक्ट्रेस साई पल्‍लवी इस फिल्म में सीता बनते नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने विवादित बयान दे दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Ramayana

फिल्म आदिपुरुष के बाद से नितेश तिवारी की 'रामायण' चर्चा में है और इस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाने वाले हैं और साउथ एक्ट्रेस साई पल्‍लवी इस फिल्म में सीता बनते नजर आएंगी। वही अब इस फिल्म के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने एक विवादित बयान दे दिया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने ऐसा क्या कहा है।

फिल्‍म में रावण के रोल में 'KGF' फेम यश नजर आएंगे। बता दें रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक पॉडकास्ट में मुकेश छाबड़ा रावण को लेकर कुछ अलग ही बात बोल गए जो अब टूल पकड़ ली है। पॉडकास्ट पर मुकेश छाबड़ा ने कहा उन्‍होंने हनुमान के रोल के लिए एक बेहद प्‍यारे एक्‍टर को कास्‍ट किया है। लक्ष्‍मण के किरदार के लिए एक टीवी एक्‍टर को। वही रावण के रोल पर मुकेश छाबड़ा ने कहा कि वह इस किरदार की कास्‍टिंग के दौरान किन बातों का ध्‍यान रख रहे थे।

रावण अपनी जगह ठीक था

रावण के रोल पर मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'वो भी तो प्यार में थे? वह बदला लेना चाहता थे, लेकिन वह प्यार में थे। मैं रावण को समझता हूं, वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उनका बदला अपनी बहन के प्रति प्यार से प्रेरित था। उसे अपनी बहन के लिए वही किया जो उसे करना था। वो भी अपनी जगह ठीक था। युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वही सही हैं। लेकिन आखिरकार, रावण प्रेम से प्रेरित था।'

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article