डायरेक्टर नितेश तिवारी की दंगल ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आमिर खान स्टारर दंगल ने भारतीय फिल्मकारों को ये राह दिखाई थी कि अगर यहां की मूवीज को ठीक से प्रमोट करके चीन में रिलीज किया जाए तो भारतीय फिल्में चौंकाने वाली कमाई कर सकती हैं। नितेश तिवारी एक दफा फिर से उसी राह पर चलने जा रहे हैं और अपनी अपकमिंग रामायण को चीन में मेगा रिलीज दिलाने वाले हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइडर्स बता रहे हैं कि नितेश तिवारी की रामायण को चीन में बड़े स्तर पर प्रमोट किया जाएगा, जो दीवाली 2026 पर रिलीज होनी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल पर बनने वाली है बायोपिक? Hema Malini का रोल निभाएंगी ये एक्ट्रेस
Ramayana: Ranbir Kapoor-Yash की बिग बजट मूवी को मिलेगी चीन में मेगा रिलीज
China में रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana
मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने चाइनीज एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ रामायण की मेगा रिलीज का प्लान का प्लान बनाया है, जिसमें 4 दिन का प्रमोशन टूर भी शामिल है। इस टूर पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जाएंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि मेकर्स चीन में एक प्रेस इवेंट करेंगे, जहां रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। मेकर्स रामायण का ये प्रमोशन टूर चीन के अलग-अलग शहरों में रखेंगे ताकि सबको इस मूवी के बारे में बताया जा सके। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मैंने समय-आशीष को ब्लॉक...", समय रैना की भद्दी कॉमेडी की वजह से Kusha Kapila को लेनी पड़ी थी थेरेपी
Ramayana: Ranbir Kapoor-Yash की बिग बजट मूवी को मिलेगी चीन में मेगा रिलीज
कब रिलीज होगा Ramayana का ट्रेलर?
जो दर्शक रामायण के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि मेकर्स 24 जुलाई के दिन दिल्ली में इसे रिलीज करेंगे। सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल इस इवेंट पर पहुंचेंगे। रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी इवेंट का हिस्सा बनेंगे। फिल्म रामायण 2026 की बिगेस्ट रिलीज है, जिसे मेकर्स ने दीवाली के मौके पर लाने का फैसला लिया है। दीवाली का त्योहार भारत में भगवान राम से जुड़ा हुआ है, जिस कारण मेकर्स ने ये रिलीज डेट फाइनल की है।
