बॉलीवुड

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, एयरपोर्ट पर साथ दिखीं Alia Bhatt

Ranbir Kapoor With Raha and Alia: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एक क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में रणबीर कपूर को बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। रणबीर ने बेटी राहा को गोद में उठाया हुआ है।

Image

Ranbir Kapoor With Daughter Raha

Ranbir Kapoor With Raha and Alia: साल 2023 में क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आपसी सहमती के बाद बेटी राहा (Raha) का नूरानी चेहरा दुनिया को दिखाया था। लोगों ने राहा का चेहरा देखने के बाद रणबीर-आलिया की लाडली की खूब तारीफ की थी। इसके बाद रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को हाल ही में बेटी राहा के साथ मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देख गया। इस दौरान रणबीर कपूर बेटी राहा को अपनी गोद में लिए नजर आए। रणबीर और उनकी बेटी राहा की पिक्स एक बार फिर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

राहा को हाल ही में पिता रणबीर और मां आलिया के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने इस वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनकी प्यारी बेटी राहा को एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है। तीनों काफी जल्दी में थे और पैपराजी को पोज दिए बिना ही एयरपोर्ट की ओर चले गए। रणबीर-आलिया हमेशा ही अपनी पर्सनल को अलग रखते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल (Bobby Deol) सहित कई एक्टर्स लीड रोल में थे। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'जिगरा' (Jigra) में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article