Yuvraj Singh की बायोपिक में दिखेंगे Ranbir Kapoor !! पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

Ranbir Kapoor in Yuvraj Singh's Biopic: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपनी बायोपिक के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को परफेक्ट बताया है। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Ranbir Kapoor in Yuvraj Singh's Biopic: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) बीते साल 1 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी थीं और इसमें बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'एनिमल' को शानदार रिव्यू मिले थे। 'एनिमल' की सफलता के बाद इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स रणबीर कपूर संग काम करने के लिए बेकारार हैं। इस दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी अपनी बायोपिक के लिए रणबीर कपूर को परफेक्ट बताया है।

Yuvraj Singh and Ranbir Kapoor

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए जब युवराज सिंह से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो किस अभिनेता को खुद का किरदार निभाते हुए देखना पसंद करेंगे। इस पर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने जवाब देते हुए कहा कि 'एनिमल' देखने के बाद मुझे लगता है कि रणबीर कपूर ही मेरी बायोपिक के लिए एकदम परफेक्ट हैं लेकिन यह फिर भी एक डायरेक्टर का ही फैसला होगा। हम जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे और लोगों को अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

End of Feed