Ramayan के लिए नॉन-वेज और शराब छोड़ेंगे Ranbir Kapoor!!

Ranbir to leave Non-Veg for Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं जो कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी। फिल्म एनिमल की रिलीज के बाद रणबीर कपूर फिल्म रामायण (Ramayan) के लिए कमर कसेंगे। खबरें हैं कि रणबीर कपूर फिल्म रामायाण के लिए नॉन-वेज और शराब का सेवन छोड़ देंगे।

Ranbir to leave Non-Veg for Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही भगवान राम के अवतार में दर्शकों के सामने होंगे। दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी काफी समय से रामायण (Ramayan) पर आधारित एक मूवी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसकी कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की मूवी के लिए कमर भी कस ली है। रणबीर कपूर इन दिनों राम के किरदार में खुद को ढाल रहे हैं, जिसके लिए वो शराब और नॉन-वेज खाने को हाथ तक नहीं लगाएंगे।

Ranbir Kapoor Ramayan

Ranbir Kapoor Ramayan

कोई-मोई डॉट कॉम ने अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है, 'रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म रामायण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जितने दिन वो फिल्म रामायण की शूटिंग करेंगे, उतने दिन वो नॉन-वेज और शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। रणबीर कपूर ये काम सिर्फ अपनी पब्लिक इमेज के लिए नहीं करेंगे बल्कि वो कैरेक्टर में ढलने के लिए ऐसा करेंगे।' रणबीर कपूर के फैंस यह खबर सुनकर खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो एक ममूवी के लिए इतना बड़ा त्याग करने के लिए तैयार हैं।

End of Feed