Leo Early Review: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) स्टारर 'लियो' (Leo) 19 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। थलापति विजय के फैन्स भी सिनेमाघरों में जाकर इसे देखने के लिए बेताब हैं। इस एक्शन थ्रिलर ड्रामा में थलापति विजय के साथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक थलापति विजय स्टारर 'लियो' को अर्ली रिव्यू सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में थलापति विजय की परफॉर्मेंस देख फैन्स को मजा आने वाला है।
हर कोई थलापति विजय की फिल्म 'लियो' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अर्ली रिव्यू से पता चलता है कि फिल्म दर्शकों को अलग ही एक्सपीरियंस देने वाली है। थलापति विजय की परफॉर्मेंस से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक 'लियो' का हर एक सीन दर्शकों को दीवाना बना देगा। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। थलापति विजय के साथ फिल्म में तृषा कृष्णन भी लीड रोल में दिखाई देंगी।
फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए फिल्म एनालिस्ट क्रिस्टोफर कनगराज ने रत्नाकुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ' लियो में थलापति विजय की धांसू परफॉर्मेंस होगी।' इतना ही नहीं अमुथा भारती ने भी एक इंटरव्यू से रत्नकुमार के एक कोट को लेकर लिखा, 'मैंने लियो देखी और लोकेश कनगराज को बताया कि अनिरुद्ध की आरआर के बिना भी फिल्म इतनी जबरदस्त है। फैन्स इसे देखकर पागल हो जाएंगे।' इस फिल्म का हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर भी जारी किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
