बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर को हाल ही में अस्पताल में स्पॉट किया गया है जहां वो फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रणबीर का वीडियो एक्टर के फैन पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो में रणबीर अस्पताल में नजर आ रहे हैं। रणबीर ब्लू कलर के आउटफिट में बड़े बालों और दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ranbir kapoor (credit pic: instagram)
रणबीर के वीडियो पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक्टर का नया अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, रणबीर इसमें कबीर सिंह की तरह लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या कबीर सिंह से कोई कनेक्शन है। तीसरे यूजर ने लिखा, ब्लॉक बस्टर हिट होने वाली है।
एनिमल से वायरल हुआ रणबीर का लुक
Animal on the loose in a hospital 👀⚠️#RanbirKapoor #SandeepReddyVanga t.co/3kdB3GL8dZ
— ANI (@ANI) Mar 24, 2023
दरअसल संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहीद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। निर्देशक ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि एनिमल में रणबीर सिंह का कैरेक्टर कबीर सिंह से बिल्कुल अलग है। दोनों की कहानी में बहुत अंतर है। फिल्म का पहला पोस्ट इस साल जनवरी में रिलीज किया गया था। पोस्टर में रणबीर का खूंखार अवतार देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल इस साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
रणबीर हाल ही में लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार मे नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।
