बॉलीवुड

फैंस का इंतजार हुआ खत्म! बनने जा रहा है 3 Idiots का सीक्वल, Kareena Kapoor ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 11:14 AM IST

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने थ्री इडियट्स के सीक्वल की तरफ इशारा किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

3 Idiots Sequel (credit pic: instagram)

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फिल्म थ्री इडियट्स (3 Idiots) आज भी लोगों को याद है। फिल्म के डायलॉग से लेकर एक -एक सीन पर दर्शकों ने सिनेमाघरों में सीटियां बजाई थी। इस फिल्म में फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन इरानी और ओमी वैद्या नजर आए थे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जिसके जरिए लोगों को सोशल मैसेज दिया गया था। साल 2009 में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

फैंस लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अब करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर थ्री इडियट्स के सीक्वल की तरफ हिंट दिया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

करीना ने की 3 इडियट्स के सीक्वल की अनाउंसमेंट

वीडियो में करीना कहती हैं आमिर, शरमन और आर माधवन मुझसे सीक्रेट रख रहे हैं। ये तीनों कुछ तो कर रहे हैं। वो वीडियो में कहती हैं कि कुछ तो गड़बड़ है। प्लीज ये मत कहना कि शरमन की फिल्म के प्रमोशन कर रहे हो। मुझे लगता है कि ये सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। वो भी मेरे बिना। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये तीनों मेरे बिना कैसे कर सकते हैं। मुझे जानना है कि आखिर चल क्या रहा है। मैं बोमन को कॉल करके पूछती हूं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये लोग मेरे बिना सीक्वल शूट कर रहे हैं। उन्होंने बोमन ईरानी से भी पूछा कि क्या तुमसे भी ये सीक्रेट छुपाया गया है। करीना के वीडियो पर फैंस रिएक्ट करते हुए यूजर्स ने किया रिएक्ट। एक यूजर ने लिखा, क्या ये सच में हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ऑल इज वेल। तीसरे यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है मुझे।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article