बॉलीवुड

एनिमल के सेट से वायरल हुआ Ranbir Kapoor का न्यू लुक, यूजर्स बोले- कबीर सिंह को रहे हैं कॉपी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2023, 04:05 PM IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। एनिमल के सेट से एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर को देखकर यूजर्स को याद आए कबीर सिंह। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

ranbir kapoor (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहे हैं। रणबीर कपूर को हाल ही में अस्पताल में स्पॉट किया गया है जहां वो फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रणबीर का वीडियो एक्टर के फैन पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो में रणबीर अस्पताल में नजर आ रहे हैं। रणबीर ब्लू कलर के आउटफिट में बड़े बालों और दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणबीर के वीडियो पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक्टर का नया अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, रणबीर इसमें कबीर सिंह की तरह लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या कबीर सिंह से कोई कनेक्शन है। तीसरे यूजर ने लिखा, ब्लॉक बस्टर हिट होने वाली है।

एनिमल से वायरल हुआ रणबीर का लुक

दरअसल संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहीद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। निर्देशक ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि एनिमल में रणबीर सिंह का कैरेक्टर कबीर सिंह से बिल्कुल अलग है। दोनों की कहानी में बहुत अंतर है। फिल्म का पहला पोस्ट इस साल जनवरी में रिलीज किया गया था। पोस्टर में रणबीर का खूंखार अवतार देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनिमल इस साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

रणबीर हाल ही में लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार मे नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article