Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor Sahni Ready To Debut On OTT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रही हैं। रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Sahni) ने एक्ट्रेस न बनकर फैशन और ज्वैलरी डिजाइनिंग में हाथ आजमाया था। हालांकि उन्हें बॉलीवुड के कई अच्छे खासे ऑफर भी मिले थे, लेकिन इसके बाद भी वह इंडस्ट्री से दूर रहीं। लेकिन अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने के लिए तैयार हैं।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives Of Bollywood Wives) के नए सीजन में नजर आ सकती हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "फैबुलस लाइव्स अब मुंबई से दिल्ली की ओर रवाना हो रही है। क्रिएटिव टीम को लगता है कि उन्हें इस शो में नए चेहरों को शामिल करने की जरूरत है। दिल्ली में कई नामी सेलिब्रिटीज मौजूद हैं, जो बॉलीवुड से भी भली-भांति जुड़े हुए हैं।"
बता दें कि अब करण जौहर की 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में तीन नए चेहरे नजर आएंगे। इसमें आर्ट डिजाइन कलेक्टर शालिनी पासी, लग्जरी होम डेकोर की सीईओ कल्याणी साहा चावला और रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि शो में नीतू कपूर का भी कैमियो देखने को मिलेगा।
इस तरह आगे बढ़ेगी 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की कहानी
सूत्रों की मानें तो शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives Of Bollywood Wives) में देखने को मिलेगा कि महीप, भावना, सीमा और नीलम दिल्ली जाएंगी, जहां उनकी मुलाकात तीनों नए चेहरों से होगी। बता दें कि शो को मिली आलोचनाओं के कारण करण जौहर ने तीनों एंटरप्रेन्योर महिलाओं को शो में शामिल करने का फैसला किया है।
