Ranbir Kapoor की बेटी Raha पर बुआ रिद्धिमा ने लुटाया प्यार, बोलीं- वो बहुत ही क्यूट है...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। बुआ रिद्धिमा कपूर ने अपनी भतीजी पर प्यार लुटाया है। उन्होंने बताया कि राहा उन्हें प्यार से क्या कहकर बुलाती हैं। इसी के साथ रिद्धिमा ने खुलासा किया कि राहा घर में किसकी तरह दिखती हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी 'राहा' (Raha) अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। राहा घर में भी सबकी दुलारी है। राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Shahani) ने उन पर प्यार लुटाया है। रिद्धिमा ने यूके बेस्ड रेडियो जॉकी अनुष्का अरोड़ा से खास बात चीत की। रिद्धिमा ने बताया कि राहा उन्हें प्यार से क्या बुलाती है। रिद्धिमा ने कहा कि राहा हमारे लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आई हैं। वो बहुत ही प्यारी बच्ची हैं। वो मुझे प्यार से बू बुलाती है। राहा और रणबीर और समायरा को आरके बुलाती है। हम लोग हमेशा वीडियो कॉल पर बात करते हैं।

Alia with Daughter raha and Riddhima Kapoor

Alia with Daughter raha and Riddhima Kapoor (credit Pic: Instagram)

End of Feed