Ranbir Kapoor ने पिता ऋषि कपूर संग अंतिम पलों को किया याद, बोले- मैंने रोना बहुत पहले छोड़ दिया है

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कम बात करते हैं। एक्टर ने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया कि पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के इलाज के दौरान की जर्नी काफी मुश्किल और इमोशनल थी। एक्टर ने कहा कि वो पिता के निधन के वक्त भी रोए नहीं थे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने निखिल कामांत के पॉडकास्ट में नजर आए हैं। एक्टर ने पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। पॉडकास्ट में रणबीर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ अपने रिश्ते और उनकी कैंसर की जर्नी के बारे में बात की। एक्टर ने कहा वो मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल समय था। मुझे खुद को एक्सप्रेस नहीं करना आता था। मैं अपनी मां के बहुत क्लोज हूं। पिता से भी बहुत प्यार करता था लेकिन उनसे उस तरह का बॉन्ड नहीं था।

पिता की मौत पर भी नहीं रोए थे रणबीर

मैंने अपनी लाइफ में रोना बहुत पहले ही छोड़ दिया था। जब मुझे डॉक्टर ने बताया कि पापा कभी भी हमें छोड़ कर जा सकते हैं। उस समय भी मैं रोया नहीं था। लेकिन कमरे में आकर मुझे पैनिक अटैक आया था। मुझे नहीं पता खुद को एक्सप्रेस करूं। आज तक मैं उस नुकसान को समझ नहीं पाया हूं। किसी भी एक पेरेंट को खो देना सबसे भावुक पल होता है।

End of Feed