Animal की खातिर रणबीर कपूर ने ताक पर रखा घमंड, 50 फीसदी तक फीस घटा डाली फीस

Ranbir Kapoor Reduces Fees For Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह मूवी दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाएगी। लेकिन खास बात तो यह है कि फिल्म की खातिब रणबीर कपूर ने अपनी फीस तक कम कर दी।

Ranbir Kapoor Reduces 50 Percent Of Fees For Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' (Animal) के जरिए बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' का हाल ही में टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसने फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म में रणबीर कपूर का बेबाक अवतार देखने लायक रहा। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग ने भी लोगों को खूब इंप्रेस किया। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रणबीर कपूर ने 'एनिमल' की खातिर अपनी 50 प्रतिशत तक फीस घटा दी है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर कहा जाता है कि वह हर फिल्म के लिए 70 से 75 करोड़ रुपये वसूलते हैं। लेकिन 'एनिमल' (Animal) के लिए उन्होंने अपनी फीस को 50 फीसदी कम कर दिया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने मूवी के लिए 30 से 35 करोड़ रुपये ही चार्ज किये हैं। बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने यह कदम संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार को सपोर्ट करने के लिए किया है। बताया जा रहा है कि जितनी फीस एक्टर ने फिल्म के लिए घटाई है, वह 'एनिमल' के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाली है। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर फिल्म की सफलता के बाद प्रोफिट में हिस्सेदार बन सकते हैं।

End of Feed