बॉलीवुड

Alia Bhatt की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर आग बबूला हुए रणबीर कपूर, बढ़ाई घर की सुरक्षा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 01:13 PM IST

Ranbir Kapoor on Alia Bhat Photos Leak: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अब आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटोज लीक पर रिएक्ट किया है। इस पूरे मामले के बाद रणबीर कपूर आग बबूला हो गए हैं। आलिया भट्ट की फोटो लीक मामले के बाद रणबीर ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटोज लीक हो गई हैं।
  • आलिया की फोटोज लीक मामले में रणबीर ने रिएक्ट किया है।
  • रणबीर ने अब अपने घर की सुरक्षा और भी बढ़ा दी है।

Ranbir Kapoor on Alia Bhat Photos Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट की यह फोटोज बिना उनकी इजाजत के ली गई हैं। सेलेब्स के लिए भी उनकी प्राइवेसी काफी जरूरी होती है। ठीक इसी प्रकार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अब अपनी प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन फोटोज के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। अब आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने उनकी प्राइवेट फोटोज लीक मामले पर रिएक्ट किया है। इस पूरे मामले के बाद रणबीर कपूर आग बबूला हो गए हैं। आलिया भट्ट की फोटो लीक मामले के बाद रणबीर ने अब अपने घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। रणबीर को अब आलिया की सुरक्षा को लेकर भी काफी चिंता हो रही हैं। जिस वजह से उन्होंने अपने घर के आस-पास की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया है।

रणबीर कपूर हुए आग बबूला

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर मीडिया की इस हरकत से काफी परेशान हैं। रणबीर कपूर ने तय किया है कि वह अब उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने वाले हैं। रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन और 'एनिमल' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। रणबीर कपूर को भी इस बात की जानकारी आलिया भट्ट की पोस्ट से ही मिली है। जिसके बाद रणबीर कपूर ने तय किया है कि वह अपने घर के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी है। रणबीर कपूर नहीं चाहते कि आलिया के साथ ऐसा कोई हरकत दोबारा रिपीट हो जाए।'

बाकी सेलेब्स ने किया आलिया का सपोर्ट

आलिया भट्ट का सपोर्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘ऐसा ये लोग पहले भी कर चुके हैं, करीब दो साल पहले इन लोगों ने हमारे साथ भी यही किया था। क्या तुम्हें लगता है कि ये सब करके तुम इज्जत कमा लोगे?' अनुष्का के अलावा अर्जुन कपूर ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है। अर्जुन कपूर ने कहा कि क्या एक महिला अपने घर पर भी सेफ नहीं है?

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article