Ramayana Trailer Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। सभी लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor की Ramayana के लिए करण जौहर ने खोल दी तिजोरी, फिल्म पर लगाया बड़ा दांव)
रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)
रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म रामायण के ट्रेलर को 'यू' (U) सर्टिफिकेट दे दिया है। यानी अब ट्रेलर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। आमतौर पर किसी फिल्म का ट्रेलर 2 से 3 मिनट का होता है, लेकिन 'रामायण' का ट्रेलर काफी लंबा होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका रनटाइम 4 मिनट 15 सेकेंड है। वहीं, सेंसर बोर्ड की वेबसाइट पर ट्रेलर की दो एंट्री दर्ज हैं। एक ट्रेलर- रामायण 3D जिसकी लंबाई 4 मिनट 15 सेकेंड है, जबकि दूसरी 'थिएट्रिकल ट्रेलर रामायण 3D है, जिसकी लंबाई 4 मिनट बताई गई है। अब देखना होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कौन-सा ट्रेलर रिलीज किया जाता है।
रामायण में नजर आएंगे ये स्टार्स
जानकारी के लिए बता दें कि यह 'रामायण' का तीसरा प्रमोशनल वीडियो होगा। इससे पहले पिछले साल 3 जुलाई को फिल्म का पहला इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था। वहीं, इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर 'रामा' नाम से एक टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा। वहीं रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा।
