बॉलीवुड

काम से छुट्टी लेकर रणबीर कपूर ने कुछ ऐसे मनाया वीकेंड, आलिया-राहा को घर छोड़ यहाँ आए नजर

Ranbir Kapoor enjoying Weekend: हाल ही में उन्हें शनिवार के दिन पेडल खेलते हुए स्पॉट किया गया। शनिवार को अपना मी-टाइम बिताते हुए उन्हें देखा जा सकता है। आइए रणबीर की इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Ranbir Kapoor enjoying Weekend

Ranbir Kapoor enjoying Weekend: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने बिग प्रोजेक्ट लव एंड वॉर और रामायण को लेकर व्यस्त नजर आ रहे हैं। उनके पास दोनों ही फिल्मों के लिए काफी बीजी शेड्यूल है। बावजूद इसके स्टार अपने लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में उन्हें शनिवार के दिन पेडल खेलते हुए स्पॉट किया गया। शनिवार को अपना मी-टाइम बिताते हुए उन्हें देखा जा सकता है। आइए रणबीर की इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

आज, 25 जनवरी, 2025 को रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) शहर में पैडल खेलते हुए देखे गए। पैपराजी वीडियो में, उन्हें अपने रैकेट से गेंद मारते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने काले रंग की एथलेटिक ड्रेस पहनी हुई थी। स्टार ने एक सफेद टोपी और चश्मा भी पहना था, जिसे वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। हालांकि वह किसके साथ खेल रहे हैं यह दिखाई नहीं दे रहा है। अपने फेवरेट स्टार को इस तरह से मजे लेते हुए देखकर खुश हो रहे हैं।

रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें परफेक्ट खिलाड़ी बोल रहा है तो कोई उनकी इस स्किल की तारीफ कर रहा है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार एनिमल में दिखाई दिए थे, इसके बाद उनके कहते में नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article