Ranbir Kapoor New Look for Dhoom 4: रणबीर कपूर अपने नए लुक के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। पहले खबरें सामने आई थीं कि एक्टर की धूम 4 में एंट्री की खबरें बीते काफी समय से सामने आ रही हैं। हालांकि इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की है। अब स्टार हेयरस्टाइलिश आलिम हकीम ने रणबीर कपूर के नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर का लुक देख लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। उनका मानना है कि कहीं ये लुक धूम 4 के लिए तो नहीं है। हकीम ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रणबीर की साइड प्रोफाइल रिवील करते दिख रहे हैं जिसमें वह शॉर्ट हेयरकट में दिख रहे हैं। इस फोटो में उनका ब्लैक चश्मा भी काफी अटेंशन ले रहा है। यह भी पढ़ें- अमिताभ की आंखों के सामने बच्चन परिवार की फैमिली फोटो से ही गायब कर दी गईं ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- 'अब तलाक के अलावा...'
Ranbir Kapoor New look gets fans attention
हाल ही में, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें दावा किया गया है कि रणबीर 'धूम 4' में नजर आने वाले हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा जय और अली के रूप में वापस नहीं लौटेंगे। धूम फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2004 में रिलीज हुआ था। संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन नजर आए थे।
इसके बाद फिल्म के दूसरे पार्ट में ऋतिक रौशन और तीसरे पार्ट में आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे। अब धूम 4 में रणबीर को देखने के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल फैंस इसकी ऑफिशियल घोषणा के इंतजार में हैं, क्योंकि तब ही कुछ साफ हो पाएगा।
