बॉलीवुड

Pathaan की रिलीज से पहले Shah Rukh Khan ने फिर मिलाया Ranbir Kapoor संग हाथ, फैंस की हुई चांदी

Tu Jhoothi Main Makkaar trailer to attached with Pathaan: तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) का ट्रेलर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) के साथ जुड़ा होगा। फिल्म पठान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसे तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स भुनाना चाहते हैं।

Image

Pathaan की रिलीज से पहले Shah Rukh Khan ने फिर मिलाया Ranbir Kapoor संग हाथ, फैंस की हुई चांदी

Tu Jhoothi Main Makkaar trailer to attached with Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज नजर आ रहा है। फिल्म पठान में शाहरुख खान लम्बे वक्त के बाद एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जिस कारण दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म पठान (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ-साथ अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) भी नजर आएंगे। फिल्म पठान का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। फिल्म को लेकर बने बज को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी अच्छी तरह से समझ रही है, यही कारण है कि इंडस्ट्री के बाकी कलाकार इससे जुड़ना चाहते हैं।

लेटेस्ट बज की मानें तो फिल्म पठान के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाथ मिलाया है। रणबीर कपूर जल्द ही अपनी मूवी तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करेंगे, जिसमें वो श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ होंगे। फिल्म तू झूठी, मैं मक्कार का ट्रेलर दर्शकों को फिल्म पठान के साथ देखने को मिलेगा। डायरेक्टर लव रंजन ने पठान के मेकर्स से बात की है और यह पक्का कर लिया है कि पठान के बीच में तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर दिखाया जाए ताकि उनकी मूवी का प्रमोशन खूब जोर-शोर से हो। लव रंजन का मानना है कि पठान के साथ तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज करने से उनकी फिल्म को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलेगी।

अगर बात करें फिल्म पठान की तो इसे सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास किया है। फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच यह खबर मेकर्स के लिए काफी सुकून देगी। फिल्म पठान में ऐसा कुछ नहीं है, जिसको लेकर विवाद हो। फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी का फायदा मेकर्स को होगा। कलाकार शाहरुख खान की पठान को दुनियाभर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि यह मूवी विदेश में भी जबरदस्त ओपनिंग लेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article