रणबीर कपूर ने रीविल किया अपना फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, राहा बेबी के साथ पोस्ट कर रखी है प्यारी सी रील

Ranbir Kapoor Secret Instagram Account: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में खुलासा कर दिया है। एक इवेंट में उन्होंने अपने प्राइवेट अकाउंट के बारे में बात की। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं रणबीर ने अपने अकाउंट के बारे में क्या कहा।

Ranbir Kapoor Secret Instagram Account: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर से अक्सर लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछते हैं। लोगों का ये मानना है कि रणबीर कपूर कोई सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट यूज करते हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पर...

Untitled design (63)

pic credit- instagram

रणबीर कपूर ने कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने आखिरकार अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका एक फिनस्टा (फेक इंस्टा) अकाउंट है, जिससे वो दूसरों को फॉलो करते हैं, लेकिन खुद लाइमलाइट में नहीं आना चाहते।दुबई में एक इवेंट में रणबीर और आलिया भट्ट साथ गए थे। वहां स्टेज पर सवाल-जवाब हो रहा था। रणबीर ने साफ कहा, 'मैं ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। मेरा एक फिनस्टा अकाउंट है। दुनिया में बहुत सारे अच्छे और इंस्पायर करने वाले लोग हैं, मैं उन्हें फॉलो करना चाहता हूं। लेकिन एक्टर होने की वजह से अगर ऑफिशियल अकाउंट बनाऊंगा तो मुझे खुद को दुनिया के सामने दिखाने की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। मुझे वो पसंद नहीं।' रणबीर ने आगे बताया कि उनके फिनस्टा अकाउंट पर कोई फॉलोअर नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी राहा के साथ एक रील भी बनाई थी, लेकिन वो सिर्फ खुद ही देखते हैं।

End of Feed