बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने क्यूट सा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा और अब ये फोटो वायरल हो रही है। आलिया को 2023 जी सिने अवार्ड्स में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को मिलने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया ने इस अवॉर्ड के साथ अपने इंस्टा पर फोटो शेयर की।
इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, इस सम्मान के लिए आप सब की आभारी हूं जी सिने अवॉर्ड्स। संजय लीला भंसाली सर आपका जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है। मैं आपकी भी बहुत आभारी हूं। एक्ट्रेस ने इसी के साथ लिखा, स्पेशल मेंशन मेरे हसबैंड के लिए, जो शांति के साथ रात 2 बजे मेरे फोटोज किल्क कर रहे हैं।
आलिया ने पति पर लुटाया प्यार

alia bhatt (10)
आलिया अवॉर्ड फंक्शन में ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस जल्द अपने काम पर वापसी करने वाली हैं। आलिया की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस बेटी राहा के जन्म के बाद खुद को फिट करने में लगी हैं। एक्ट्रेस लगातार जिम के बाहर स्पॉट होती हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। आलिया करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। इसके अलावा आलिया की हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन भी रिलीज होने वाली हैं।
