Kishore Kumar की बायोपिक में होंगे Ranbir Kapoor, पिछले 11 साल से कर रहे काम

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 27, 2023, 10:38 AM IST

Ranbir kapoor in kishore kumar biopic: एक इंटरव्यू में किशोर के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की बायोपिक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हम मेरे पिता पर भी बायोपिक कर रहे हैं।' अब रणबीर कपूर ने इस फिल्म में होने की पुष्टि कर दी है।

ranbir kapoor confirms kishore kumar biopic: काफी अटकलों के बाद आखिरकार रणबीर कपूर ने अब अपनी अपकमिंग बायोपिक की पुष्टि कर दी है। रणबीर कपूर ने बताया है कि वो दिवंगत सिंगर और अभिनेता किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के एक प्रमोशनल इवेंट में इस बारे में बात की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर ने खुलासा किया कि वह किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा हैं और पिछले 11 सालों से इस पर काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माता अनुराग बसु इसे लिख रहे हैं। रणबीर को भी उम्मीद है कि यह उनकी अगली बायोपिक होगी।

Ranbir Kapoor

पिछले साल टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किशोर के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की बायोपिक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हम मेरे पिता पर भी बायोपिक कर रहे हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या यह अनुराग बसु और रणबीर इसे बनाएंगे तो उन्होंने कहा था, 'नहीं, अब हम इसे खुद प्रोड्यूस करेंगे। हमने इसे लिखना शुरू कर दिया है।'

End of Feed