Neetu Kapoor Birthday: नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं पहुंचीं बहू आलिया भट्ट, सास को खास अंदाज में दी बधाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 12:42 PM IST

Neetu Kapoor Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्मदिन है। एक्ट्रेस अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू के बर्थडे सेलिब्रेशन में बहू आलिया भट्ट और पोती राहा नजर नहीं आईं। आलिया भट्ट अपने काम की वजह से सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बन पाई। एक्ट्रेस ने अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

Neetu Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने लंदन में अपने बेटी और दामाद के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मां नीतू को सरप्राइज देने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी लंदन पहुंचे है। एक्टर ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी वो इन तस्वीरों को अगले दिन शेयर करें क्योंकि वो अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते हैं। नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर नहीं आईं।

End of Feed