रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस को बताया बेकार, करीना के शो में सरेआम की बेइज्जती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 10:06 PM IST

रणबीर कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है। एक्टर करीना कपूर खान के शो व्हॉट विमेन वॉन्ट में नजर आए। बेबो ने रणबीर से उर्फी जावेद के फैशन सेंस को लेकर सवाल किया। एक्टर ने बताया कि उन्हें उर्फी का फैशन सेंस बैड टेस्ट लगता है।

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फ सिर्फ आम लोगों का ही नहीं सेलेब्स का भी ध्यान खींचती हैं। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में रणवीर सिंह ने उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए उन्हें फैशन ऑइकन बताया था। वहीं, मसाबा ने भी उर्फी के कमाल के फैशन सेंस की तारीफ की थी। करीना कपूर खान ने अपने शो व्हॉट विमेन वॉन्ट में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) से उर्फी के फैशन सेंस पर सवाल पूछते हुए कहा कि आपको क्या लगता है। एक्टर ने कहा बैड टेस्ट।

ranbir kapoor and urfi javed

ranbir kapoor and urfi javed (credit pic: instagram)

दरअसल करीना ने रणबीर कपूर से कहा कि मैं आपको कुछ लोगों की ड्रेस देखनी है और बताना है कि उनका फैशन सेंस कैसा है और वो कौन है? एक्ट्रेस पर्पल कलर के आउटफिट में ड्रेस दिखाती है। रणबीर कहते हैं कि ये आप हो। इस पर करीना कहती हैं काश मैं होती? लेकिन तुम इसे जानते हो। इस पर एक्टर ने उर्फी का नाम लिया और उनके फैशन सेंस को बैड टेस्ट बताया।

End of Feed