रणबीर कपूर के टैलेंट पर शक करते थे पिता ऋषि कपूर, सुभाष घई ने कहा, "आज जिंदा होते तो मैं उन्हें बताता.....

Subhash Ghai on Relationship of Ranbir-Rishi Kapoor: रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के बीच अलग-अलग सोच को लेकर बहस होती थी। रणबीर और ऋषि की बातों से अक्सर टकराव देखने को मिलता था। खैर दोनों के बीच कैसा रिश्ता था आप सुभाष घई की बातों से पता लगा सकते हैं।

Subhash Ghai on Relationship of Ranbir-Rishi Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर से अक्सर झड़ते रहते थे। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) ने कई बार बताया भी है कि ऋषि कपूर( Rishi Kapoor) एक स्ट्रिक्ट पिता थे। हालांकि दोनों के बीच बहुत खास बान्डिंग भी थी, जो हर बाप-बेटे के बीच होती है। हाल ही में फिल्म निर्माता सुभाष घई( Subhash Ghai) ने ऋषि और रणबीर कपूर के कुछ राज खोले हैं। निर्माता ने बताया कैसे रणबीर कपूर के करियर की शुरुआत में ऋषि कपूर उसे डांटते रहते थे। सुभाष घई ने कई किस्से सुनाए जब ऋषि कपूर ने रणबीर के बारे में खुलकर बात की थी। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Subhash Ghai on Relationship of Ranbir-Rishi Kapoor

मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने हाल ही में कपूर परिवार को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, "ऋषि कपूर और रणबीर कपूर दो बिल्कुल अलग सोच वाले इंसान थे।" घई ने बताया कि जैसे हर पिता और बेटे के बीच मतभेद होते हैं, वैसे ही ऋषि और रणबीर के बीच भी प्यार के साथ थोड़ी तकरार भी रहती थी। उन्होंने कहा, युवा पीढ़ी जैसा जीना चाहती है, पिता को वह तरीका अक्सर पसंद नहीं आता, और जो पिता चाहते हैं, बेटे उसे मानना नहीं चाहते। इसलिए दोनों में छोटी-छोटी बहसें होती रहती थीं।

End of Feed