बॉलीवुड

रणबीर कपूर संग पेरिस में छुट्टियां मना रही आलिया भट्ट, तस्वीर देख फैंस ने पूछा 'बेबी राहा कहां है...'

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vacation Pic: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ पेरिस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से लगातार काम में व्यस्त थे, जिस कारण उन्होंने वक्त मिलते ही छुट्टियों पर जाने का फैसला किया।

Image

Ranbir Alia Vacation PIc

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Vacation Pic: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एनिमल के बाद से ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे, जिनमें से रामायण प्रमुख है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि वो भगवान राम के किरदार के साथ न्याय कर पाएं। काफी समय के बाद रणबीर कपूर को काम से छुट्टी मिली और उन्होंने इसका सदुपयोग करते हुए पत्नी आलिया भट्ट संग पेरिस जाने का प्लान बना डाला। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में नजर आ रहे हैं।

रामायण के लुक से बाहर आए रणबीर कपूर

कलाकार रणबीर कपूर लम्बे समय से क्लीन शेव्ड थे क्योंकि वो फिल्म रामायण के लिए लुक मेंटेन कर रहे थे। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर अदाकारा साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे और यश के साथ उनकी भिड़ंत होगी, जो केजीएफ से पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। पेरिस वेकेशन पर रणबीर लुक बदला हुआ नजर आ रहा है, जिस कारण लोग मान रहे हैं कि वो रामायण के कैरेक्ट को थोड़े दिनों के लिए ब्रेक पर रख आए हैं और पत्नी के साथ पेरिस में एन्जॉय कर रहे हैं।

आलिया भट्ट भी जिगरा के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

अदाकारा आलिया भट्ट जल्द ही अपनी नई फिल्म जिगरा लेकर दर्शकों के सामने होंगी, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया है। आलिया भट्ट और करण जौहर फिल्म जिगरा के प्रमोशन के लिए कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा के शो पर भी गए थे। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट अपने भाई के लिए जमाने से भिड़ती दिखाई देंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article